सभासद जितेंद्र कुमार पांडे के प्रयासों से ब्रेसाइड स्कूल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू।

नैनीताल। स्नो व्यू वार्ड स्थित ब्रेसाइड स्कूल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्रीय सभासद जितेंद्र कुमार पांडे के प्रयासों से विद्यालय में विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यदाई संस्था आरडब्ल्यूडी की ओर से यह जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।
सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि विद्यालय की स्थिति कई वर्षों से काफी खराब बनी हुई थी और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। समस्याओं को लेकर उन्होंने बीते 9 जून को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जीर्णोद्धार की मांग की थी। इसके बाद विद्यालय के विकास के लिए जिला योजना से बजट स्वीकृत हुआ। बजट मिलने के बाद अब आरडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
कहा कि विद्यालय क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। कई वर्षों से विद्यालय परिसर में जरूरी मरम्मत एवं सुरक्षा कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
आरडब्ल्यूडी के जेई पंकज ने बताया कि विद्यालय परिसर में फर्श और छत आदि के साथ ही अन्य जरूरी मरम्मत कार्य किए जाने हैं। 14.67 लाख की लागत से यह कार्य किया जाना है। 6 माह के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *