हल्द्वानी की मेनका व्यास ने जीता डांडिया क्वीन का खिताब।

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से बुधवार शाम डीएसए बास्केटबॉल ग्राउंड में हैप्पी होम डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। प्रतियोगिता में हल्द्वानी की मेनका व्यास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में भीमताल की कल्पना करायत और नैनीताल की मीनाक्षी आर्य फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि बेस्ट कपल का पुरस्कार वैभव शाह और निशा को मिला। जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट मेकअप का पुरस्कार मीनल आर्य और रूपाली भट्ट को दिया गया। वहीं, बेस्ट स्टेप के लिए रवि बिष्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल के लिए श्वेता शाह और बेस्ट डांस के लिए भावना रावत को सम्मानित किया गया। विशेष पुरस्कार आकांक्षा शाह, भावना, कुनिका बिष्ट, पवित्रा शाह, दिशानी और मनस्वी को प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, सीओ सिटी नैनीताल अंजना नेगी, भाजपा नेता मोहन पाल और हैप्पी होम के महाप्रबंधक आरएस नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता की निर्णायक हल्द्वानी की मीनू अग्रवाल और मंजू बिष्ट रहीं।
हैप्पी होम के प्रायोजक जोगिंदर सिंह ने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को फ्लैट्स मैदान में और भी भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। विधायक सरिता आर्या ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट और सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीमा सेठ, सविता कुलारा, हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, ज्योति ढोंडियाल, कंचन जोशी, भावना शाह, निवेदिता मल्होत्रा, सोनू शाह, दिव्या शाह, जूही अग्रवाल, दीप्ति मिश्रा, तुसी शाह, अमिता शाह, मानसी गर्ग, मधुमिता, वंदना जोशी, डॉ. पल्लवी, जया वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *