जाने माने टीवी एक्टर योगेश महाजन का 19 जनवरी 2025 को निधन हो गया है। वह महज 44 वर्ष के थे। उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है।
योगेश महाजन को उनके फ्लैट में मृत पाया गया था। जब वह शूटिंग के लिए नहीं आए, तो क्रू मेंबर्स उनके फ्लैट पर गए और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
योगेश महाजन टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रतिष्ठित नाम थे। उन्होंने कई पॉपुलर शोज़ में काम किया था। जिनमें “अदालत”, “जय श्री कृष्णा”, “चक्रवर्ती अशोक सम्राट”, और “देवों के देव महादेव” शामिल हैं।
उनके निधन से टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके सहकर्मी और प्रशंसक सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।