उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है ।
इन हेली सेवाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा, स्थानीय लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं, लेकिन अब यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी।
इन हेली सेवाओं के किराये का विवरण इस प्रकार है:
– देहरादून – नैनीताल: किराया – 4500 प्रति यात्री
– देहरादून – बागेश्वर: किराया – 4000 प्रति यात्री
– हल्द्वानी – बागेश्वर: किराया – 3500 प्रति यात्री
– देहरादून – मसूरी: किराया – 2578 प्रति यात्री
इन सेवाओं का संचालन सप्ताह में सातों दिन दिन में दो बार किया जाएगा।