सेवा और सामुदायिकता की मिसाल बना मां नंदा देवी महोत्सव।

नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के 124वें वर्ष में श्रद्धालुओं ने भक्ति और समर्पण के साथ आयोजन में सहभागिता की। महोत्सव के दौरान स्वयंसेवकों और विभिन्न समितियों ने सेवा भावना के साथ व्यवस्थाएं संभालकर सामुदायिकता की मिसाल पेश की। भंडारे के प्रसाद वितरण से लेकर पंच आरती, जूता व्यवस्था और डोला व्यवस्था तक बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।

प्रवेश पादुका समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था संभाली। समिति के अध्यक्ष मनोज साह के साथ घनश्याम लाल साह, आंसू बोरा, मंजुल सनवाल, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, गणेश कांडपाल, मनोहर लाल साह, आनंद सिंह बिष्ट, गिरीश भट्ट और अरविंद सिंह पडियार समेत बड़ी संख्या में बच्चों ने सहयोग किया। इससे श्रद्धालुओं को जूते-चप्पल रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

प्रतिदिन प्रसाद वितरण में मनमोहन, भूपेंद्र बिष्ट, अमित पांडे, भानु, प्रदीप, जीनू पांडे, प्रकाश, रोहित कुमार, शेर सिंह, सूरज, सुनील, करण गोपाल, रमेश पंत और सोनू बिष्ट समेत अन्य स्वयंसेवकों ने सेवा की। पंच आरती के बाद भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे की व्यवस्था में दीपक शाह, राजेश शाह, संजय गुप्ता, विक्रम शाह, संजय कुमार, प्रेम सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रवि शाह, भगवान बिष्ट और विक्रम साह ने भोजन तैयार कराने से लेकर प्रसाद वितरण तक जिम्मेदारी संभाली। श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों के दल ने भी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराने में सहयोग किया।

डोला व्यवस्था में बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा, अधिवक्ता मनोज साह, रोहित कुंवर, कैलाश जोशी और राजेंद्र बजेठा ने श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के दौरान सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

महोत्सव के सुचारु संचालन में मेला अधिकारी एसडीएम नवाजिश खालिक, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, आरडी मठपाल, सीओ अंजना नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा और विधायक सरिता आर्य समेत विभिन्न अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की भूमिका रही। पंच आरती की व्यवस्था में भीम सिंह कार्की, हीरा रावत और बिमल चौधरी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। महोत्सव में विभिन्न समितियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को सामूहिक सेवा और सहयोग का स्वरूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *