पंच आरती में शामिल हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, विधायक सरिता आर्य और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी।

नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत सोमवार को मां नयना देवी मंदिर में पंच आरती का आयोजन किया गया। पंच आरती में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा सपत्नीक, विधायक सरिता आर्य और पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी शामिल हुए। पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने विधि-विधान से पंच आरती संपन्न कराई।
पंच आरती प्रकृति के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मानव शरीर में भी पांच प्राणों का उल्लेख किया गया है। पंच आरती में दीपक, जल से भरा शंख, वस्त्र, आम और पीपल के पत्तों के साथ साष्टांग प्रणाम की विशेष भूमिका होती है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां नयना देवी का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *