भाजपा कार्यकर्ता पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला ।

नैनीताल, 16 अक्तूबर।
नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा गुरुवार को तल्लीताल डांठ पर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/पूर्व मंडल महामंत्री देव सिंह बगड़वाल का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का नारा देने वाली पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा नाबालिग बालिका के उत्पीड़न की घटना पूरे नगर और प्रदेश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी नाबालिग बालिकाओं से जुड़ी घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्ता सामने आई, लेकिन पार्टी ने ऐसे लोगों के खिलाफ न तो कार्रवाई की और न ही उन्हें निष्कासित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि आए दिन महिला उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

प्रदर्शन में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, जे.के. शर्मा, मोहन कांडपाल, पप्पू कर्नाटक, पूर्व दायित्वधारी रईस भाई, राजेंद्र मनराल, राजेंद्र व्यास, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, भुवन बिष्ट, दिनेश उपाध्याय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खां, उपसचिव जयंत उप्रेती, महिला कांग्रेस की सुनीता आर्य, रेनू कोहली, गीता मंडल, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, ललित चनियाल, प्रदेश सचिव (एस.सी. प्रकोष्ठ) राहुल पुजारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पवन जाटव, समतुल्ला, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विधि प्रकोष्ठ सूरज पांडेय, पंकज बिष्ट, सभासद अंकित चंद्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, पूर्व उपसचिव गौरव कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष फैजान, पूर्व सभासद विनोद परिहार, अमन तिवारी, मोहम्मद जुनैद, विक्की राज, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमन महिन्द्रा, सूजल सहदेव, विक्की जोशी, ललित सिंह बोरा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *