ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार
इस बार आंग्ल नव वर्ष पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और शुभ योग से प्रारंभ होगा। वर्ष के पहले सप्ताह में ही लगातार तीन दिन 4,5,6, जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं जिसे बहुत बड़ा संयोग कह सकते हैं। साल 2026 में मई का महीना अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) वाला होगा, जो 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक रहेगा, और इस दौरान ज्येष्ठ मास के साथ एक अतिरिक्त महीना जुड़ेगा, हिंदी महिनों में जिससे साल 13 महीनों का हो जाएगा और यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होगा, जिसमें दान-पुण्य और जप-तप का विशेष महत्व होता है, लेकिन विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
तिथि पर्वों में भी आ जाएगा अंतर। वर्ष के पूर्व के तीन महीनों के पर्व 2025 के सापेक्ष10 दिन पहले तो, शेष 9 महीनों के पर्व लगभग 17 ,18 दिन देरी से आएंगे। जैसे कि होलीका दहन पूर्णिमा 2025में 13 मार्च तो इस बार 2 मार्च को होगी वहीं दूसरी ओर दीपावली 2025 में 20 अक्टूबर तो इस बार 8 नवंबर को होगी।
इसके अलावा बुध ग्रह 29 दिसंबर 2025 को राक्षस ग्रह केतु के मूल नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। नए साल के पहले हफ्ते में बुध ग्रह मूल नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे और 7 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। नए साल की शुरुआत में बुध का राक्षस ग्रह केतु के नक्षत्र में रहना शुभ नहीं माना जा सकता है। इस स्थिति के चलते कुछ राशियों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ, कन्या और कर्क राशि प्रभावित हो सकती हैं।
2026 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। इनमें से केवल एक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी इसी ग्रहण के दौरान मान्य होगा। यह ग्रहण 3 मार्च 2026 फाल्गुन पूर्णिमा को शाम 3:20 से प्रारंभ होकर शाम 6: 47 तक रहेगा।
*12 राशियों का राशिफल 2026-:*
मेष राशि-:
राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 मिला-जुला रह सकता है। लेकिन, कभी-कभी आपको मिलने वाले परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। करियर के भाव के स्वामी की स्थिति इस साल नौकरी में आपसे अधिक मेहनत करवाएगी, लेकिन उसकी तुलना में परिणाम मन मुताबिक न मिलने की आशंका है। आर्थिक जीवन में आमदनी अच्छी रहेगी, परंतु आप ज्यादा बचत करने में नाकाम रह सकते हैं। यह समय भूमि-भवन और वाहन से जुड़े मामलों के लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा की दृष्टि से भी साल 2026 बेहतर रहेगा।
वृषभ राशिफल -:
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 काफ़ी अच्छा रहेगा। लेकिन, इन जातकों को कभी-कभार छोटी-मोटी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। हालांकि, जीवन के ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। राशिफल 2026 कहता है कि कार्यक्षेत्र के माहौल को समझते हुए काम करने की स्थिति में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आय अच्छी रहने की संभावना है जिसके चलते आप बचत भी करने में सक्षम होंगे।
मिथुन राशि-:
राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। हालांकि, आपको ज्यादातर परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। कार्य-व्यापार या नौकरी से जुड़े क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। लेकिन, इन कठिनाइयों को पार करने के बाद आपको कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक जीवन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और ऐसे में, आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं, जो जातक भूमि-भवन या वाहन लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए इस वर्ष को ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको औसत परिणाम मिलने की आशंका है। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए यह साल काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा।
कर्क राशिफल -:
कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। अगर आप सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ेंगे, तो आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को कार्यों में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, सोच-समझकर काम करने की स्थिति में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। राशिफल 2026 के अनुसार, इस साल आपकी आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी आप बचत करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 मिला-जुला रह सकता है। यदि तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करेंगे, तो परिणाम संतोषप्रद प्राप्त हो सकेंगे।
सिंह राशि-:
राशिफल 2026 कहता है कि सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। विशेषकर साल का पहला हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में इस वर्ष आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, इन बाधाओं को पार करने के बाद आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक जीवन के लिए साल का पहला भाग न केवल आमदनी बल्कि बचत के दृष्टिकोण से भी अच्छा कहा जाएगा। वहीं, इस वर्ष का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफ़ी खर्चे लेकर आ सकता है। यह अवधि भूमि, भवन और वाहन लेने का मन बना रहे जातकों के लिए औसत रहेगी। शिक्षा की दृष्टि से, साल का पहला हिस्सा इस राशि के छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है जबकि साल का दूसरा हिस्सा घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशिफल -:
राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। यह वर्ष कुछ मामलों में अच्छे और कुछ में कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस प्रकार, यह साल आपके लिए मिश्रित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को सोच-विचार कर काम करने से कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं, आर्थिक जीवन भी अनुकूल रहने की संभावना है। भूमि, भवन और वाहन लेने के बारे में विचार कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा कहा जाएगा। बात करें शिक्षा की तो, पढ़ाई के संबंध में विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे।
तुला राशि:-
तुला राशि वालों के लिए साल 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। हालांकि, जीवन के कुछ क्षेत्रों में समस्याएं बनी रह सकती हैं, लेकिन ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहने की संभावना है। राशिफल 2026 के अनुसार, कार्यक्षेत्र में इस साल आप जैसी मेहनत करेंगे, वैसे ही परिणाम आपको मिलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष ज्यादा अच्छा रहेगा। हालांकि, व्यापार-व्यवसाय से जुड़े जातक भी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक जीवन में भी आपको धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। अगर आप साल 2026 में भूमि, भवन या वाहन लेने का सोच रहे हैं, तो आप इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं क्योंकि यह वर्ष नई खरीद के लिए अनुकूल रहेगा। बात करें प्रतिद्वंदिता की, तो आपको इस क्षेत्र में भी सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल-:
राशिफल 2026 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। साल का पहला हिस्सा कमज़ोर और दूसरा हिस्सा अच्छा रहेगा। हालांकि, नवंबर और दिसंबर के महीनों में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। करियर के क्षेत्र के आपको कुछ कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता हैं, लेकिन आप अपने अनुभव के आधार पर तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन के अनुसार काम करने की स्थिति में सार्थक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
धनु राशि -:
धनु राशि के जातकों को साल 2026 मिले-जुले परिणाम दे सकता है। लेकिन फिर भी, आपको इस वर्ष सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा। राशिफल 2026 के अनुसार, करियर के क्षेत्र में इन लोगों के लिए मन लगाकर और समर्पित होकर काम करना जरूरी होगा। साथ ही, आपको आलस और लापरवाही से बचना होगा, तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। आर्थिक जीवन के लिए यह साल औसत रहने की संभावना है। भूमि, भवन या वाहन लेने की सोच रहे जातकों के लिए इस विचार को टालना उचित रहेगा क्योंकि यह अवधि कमज़ोर रह सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को वर्ष 2026 में अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर राशिफल-:
राशिफल 2026 के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए साल 2026 सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। यह अवधि कुछ क्षेत्रों में समस्याएं लेकर आ सकती हैं जबकि कुछ क्षेत्रों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार को लेकर की गई भागदौड़ आपको सकारात्मक परिणाम देने का काम करेगी। इस साल आपकी आय का प्रवाह सुगम बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप बचत करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।भूमि, भवन और वाहन खरीदने का मन बना रहे जातकों को थोड़ी मेहनत के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत के अनुरूप उपलब्धियां मिल सकेंगी। प्रेम जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मर्यादा बनाकर चलने की स्थिति में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
कुंभ राशि-:
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। लेकिन, इस वर्ष बृहस्पति की कृपा आप पर बनी रहने के कारण आपका जीवन संतुलित रहेगा। हालांकि, अन्य ग्रहों की स्थिति को ज्यादा मददगार नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, अगर आप जीवन में सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे, तो कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में समर्पण के साथ काम करें, लेकिन अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह आपको दी जाती है। राशिफल 2026 के अनुसार, आर्थिक जीवन के लिए यह वर्ष थोड़ा कमज़ोर रहने की आशंका है। बता दें कि इस साल आपकी आय ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन आपको बचत करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वही, जो जातक भूमि, भवन या वाहन लेने के बारे में विचार कर रह हैं, उनके लिए यह अवधि थोड़ी कमज़ोर रह सकती है।
मीन राशिफल -:
राशिफल 2026 के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। इसी प्रकार, यह अवधि कुछ क्षेत्रों में सकारात्मक और कुछ में नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है। लेकिन फिर भी आपको जीवन के अनेक क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ मेहनत करते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। ऐसा करने की स्थिति में आप करियर में संतुलन बनाकर चल सकेंगे। हालांकि, कार्यों को अपने स्वास्थ्य के अनुसार ही करें और खुद पर ज्यादा बोझ न डालें। ऐसे में, आपका करियर और स्वास्थ्य दोनों संतुलित बना रहेगा।