श्री राम सेवक सभा ने कराया खिचड़ी भोज का आयोजन।


नैनीताल। नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा की ओर से गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। माघ मास की मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे माह खिचड़ी दान किए जाने की परंपरा है।
उत्तरायण में जब सूर्य शनि की मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब शनि महाराज एवं भैरव को खिचड़ी भेंट की जाती है। खिचड़ी दान एवं उसका ग्रहण करना ग्रह दोष निवारण के लिए प्रसाद स्वरूप माना जाता है।
खिचड़ी भोज में विधायक सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल सहित सभा के पदाधिकारियों ने जनमानस को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। खिचड़ी के साथ हरी चटनी एवं सलाद भी दिया गया।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सभा भवन में भव्य रूप से सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा तथा शाम को होली गायन का आयोजन भी होगा।
इस दौरान सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, भगवान, आशु बोरा, गोविंद सिंह, आनंद बिष्ट, डोल्मा, मोहित लाल साह, हरीश राणा, आशीष बजाज, भगवत रावत, दिनेश भट्ट, एडवोकेट प्रकाश पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार, प्रो. ललित तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *