बड़ा बाजार मल्लीताल में टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लांड्री स्टोर का उद्घाटन।

नैनीताल। नैनीताल के बड़ा बाजार मल्लीताल में टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लांड्री स्टोर का उद्घाटन रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने किया। टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लांड्री स्टोर के पूरे भारतवर्ष के 600 से अधिक शहरों में 1500 से अधिक स्टोर हैं। स्टोर के संचालक विजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर शहर के व्यापारियों, होटलों एवं आम जनमानस को एक सुदृढ़ सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सभासद मुकेश जोशी मंटू, व्यापार मंडल के महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, मंडी सलाहकार व डीएसए महासचिव मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, रुचिर शाह, व्यापार मंडल सचिव भारती कैड़ा, बसंत मेहरा, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *