हर्षिता बुर्याथी ने यूथ एशियन ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित।

हल्द्वानी।
आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी की कक्षा 12 की छात्रा हर्षिता बुर्याती ने यूथ एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप, दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही उन्होंने जर्मनी में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
हर्षिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच कमलेश तिवारी के मार्गदर्शन को दिया। उनके निर्देशन में हर्षिता पहले भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। इससे पूर्व वह सीबीएसई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
हर्षिता की इस निरंतर सफलता से केवल उनके अभिभावकों व विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय परिवार ने हर्षिता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *