
हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ लर्निंग हल्द्वानी में सीबीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12 में कुल 239 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी सफल रहे।10 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनमें इतिहास, मनोविज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस स्टडीज हिंदुस्तानी वोकल एवं योग के विद्यार्थी शामिल हैं।
प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा और प्रबंधक (अवसंरचना) सुरेश बाजपेयी ने समस्त स्टाफ के साथ सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य मेहरा ने शिक्षकों, छात्रों और उनके माता-पिता द्वारा किए गए कड़ी मेहनत की सराहना की।
विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।