डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन।

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का मैत्रेयी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय लंबे समय से कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षण, शोध और विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उनके चयन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका और डॉ. अशोक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी के साथ डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने भी डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *