डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन संपन्न, अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप, शुभम और हिमांशु आर्य ने दाखिल किया नामांकन।

नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, उपाध्यक्ष पद पर कुणाल वेदी और अभिषेक रैकुनी ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए कमल कार्की तथा संयुक्त सचिव छात्रा पद के लिए अनुष्का पुरी और गौरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष छात्रा पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा ने नामांकन किया।
सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तन्मय भंडारी ने नामांकन किया। प्रतिनिधि पद के लिए कला वर्ग से अनिल कुमार, वाणिज्य वर्ग से संध्या कापड़ी, विधि वर्ग से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन वर्ग से सानिध्य उप्रेती ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज आर्य, प्रो. ललित तिवारी, प्रॉक्टर डॉ. हरीश बिष्ट, प्रो. आरसी जोशी, डॉ. गगन होती, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. महेश आर्य, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. सीता देवली, नंदा बल्लभ पालीवाल, बृजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तल्लीताल एसओ समेत पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *