नैनीताल। नेस्ट फाइन आर्ट्स अकादमी के 18 विद्यार्थियों और शिक्षकों के दल ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित पुस्तकालय एवं संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। अकादमी के संस्थापक ब्रिजेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे दल ने करीब एक घंटे तक पुस्तकालय और संग्रहालय का भ्रमण किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों और संदर्भ सामग्री की जानकारी ली। संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्री को देखकर विद्यार्थियों ने क्षेत्र की विरासत को समझा। उन्हें पुस्तकालय की अध्ययन एवं शोध में भूमिका तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के महत्व की जानकारी भी दी गई।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर मिला। इस मौके पर तारा शर्मा, कल्पना कुमारी, पंकज जायसवाल, वैदेही शर्मा, कोमला ओगरा, माला दरयानी, प्रीति कुमारी, प्रज्ञा पांडे, दीप्ति दीक्षित, अंजलि गौतम, अर्चना मिश्रा, आयुषी जैन, अंजलि गहलोत, सोनम जुत्शी, शिवली सिन्हा, सुमन तायल और अंजू मौजूद रहे।