नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से गुरुवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. रितेश साह का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान कूटा पदाधिकारियों ने डॉ. साह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कूटा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि डॉ. रितेश साह के कुलसचिव पद पर नियुक्त होने से विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यों का शीघ्रता से निस्तारण होगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
इस दौरान प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. गगन होती, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, मनोज आदि मौजूद रहे।
वहीं, एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने भी डॉ. रितेश साह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कूटा ने नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. रितेश साह को दी बधाई, कार्यों में तेजी की जताई उम्मीद।