नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को सीएमओ डॉ रश्मि पंत के निर्देशन पर राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत जिला अस्पताल बीडी पांडे में मरीजों तथा वृद्धों को फल और गर्म बोतल वितरित की गई। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत वृद्धजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान पीएमएस डॉ द्रौपदी गर्बयाल, एसीएमओ डॉ दीपांकर डैनियल, हरेन्द्र सिंह कठायत, सपना कंडपाल, डॉ रवि उप्रेती, बीना आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मरीजों को बांटे फल।