
हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को परतंत्रता से मुक्त कराने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।
आयुक्त ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों का अनुस्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयुक्त कैंप कार्यालय के सभी कार्मिकों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।