नैनीताल। वर्तमान में भाजपा मंडल नैनीताल के मण्डल महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे मोहित लाल साह ने नैनीताल भाजपा मण्डल अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश की है।
वह पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी डीएसबी परिसर अध्यक्ष, तहसील संयोजक, नगर सह-मंत्री, नगर-मंत्री, नगर-प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पूर्व में डीएसबी परिसर नैनीताल कुमाऊं विश्विद्यालय से छात्र संघ उप सचिव का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मोहित लाल साह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह उत्तराखंड की धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा नैनीताल के सदस्य, सीआरएसटी ओल्ड बॉयज के सदस्य, आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति सूखाताल के पूर्व महासचिव, ब्लड बैंक नैनीताल के रक्तदाता सदस्य, रेड क्रॉस नैनीताल के सदस्य के साथ कई संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।
नैनीताल भाजपा मण्डल अध्यक्ष के लिए युवा नेता मोहित लाल साह ने पेश की दावेदारी।
