नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को महिला होली का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्कृति और साहित्य को समर्पित उत्तराखंड की पांच महिला होलिया रो को सम्मानित किया गया, जिनमें सीमा जोशी, वर्षा आर्य, दीपा जोशी, सुमन पंत और रश्मि चिराला प्रमुख थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद शिव तेरे मन माहि बसे काशी, काहे भिगोया मेरा चिरकन्हैया और आओ आओ ऋतुराज खेले होली जैसे होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
समारोह की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया मेहरा ने सभी को सम्मानित किया और लेक सिटी वेलफेयर क्लब के द्वारा सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा पिछले 15 वर्ष से होली का आयोजन नगर में किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को अपनी संस्कृति को आगे लाने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम में क्लब द्वारा 30 महिला स्वांगो को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल, सचिव दीपा पांडे, कार्यक्रम संयोजक अमिता शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।