13 अक्टूबर को निकलेगी श्रीराम बारात, पिछौड़ा पहनकर शामिल होंगी महिलाएं।

श्री राम सेवक सभा में मातृ शक्ति की बैठक, राम बारात की भव्यता को लेकर हुई चर्चानैनीताल। श्री राम सेवक सभा भवन में शुक्रवार को मातृ शक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बवाड़ी ने किया। बैठक में श्री रामलीला महोत्सव, राम बारात और डीएसए मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि 13 अक्टूबर को निकलने वाली श्रीराम बारात में महिलाएं पारंपरिक पिछौड़ा पहनकर शामिल होंगी। बारात बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। साथ ही बारातियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा और भगवान श्रीराम के भजनों से माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा। बारात की भव्यता बढ़ाने के लिए बैठक में कई सुझाव भी दिए गए। श्री राम सेवक सभा में 13 अक्टूबर को शाम पांच बजे से बारात की तैयारियां शुरू की जाएंगी। बैठक में सभी से श्रीराम बारात में शामिल होने की अपील की गई।
श्री राम सेवक सभा की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रामलीला मंचन के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रो. ललित तिवारी, वंदना पांडे और पूर्व सभासद मंजू रौतेला ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान विमल चौधरी, हीरा रावत, पूर्व कोषाधिकारी भुवन बिष्ट, गोधन सिंह, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, अशोक साह, मोहित लाल साह, हरीश राणा, प्रदीप जेठी, गोविंद सिंह, सानू साह, दिनेश भट्ट, डोल्मा गुरुरानी, खुशहाल सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, दीपा चौधरी, कुसुम लता सनवाल, अमिता साह, मोनिका साह, गीता पालीवाल, भावना रावत, ममता, रेनू कोहली, सुनीता, शांति, मुन्नी, पुष्पा, माया, दीपा, मंजू बोरा, डॉ. भावना भट्ट, हेमा, दीपिका, ज्योति कांडपाल, चंद्रा, तुलसी, कांता, मीना, दीपा जोशी, सुमन, गोविंद, लीला, मोहिनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *