नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार।

पुलिस, प्रशासन, विभागों, दानदाताओं, व्यापारियों और श्रद्धालुओं समेत सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद।

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बवाड़ी ने 2026 के श्री नंदा देवी महोत्सव के भव्य एवं सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य और नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

सभा ने मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसडीएम एवं मेला अधिकारी नवाजिश खलिक, अनुराग आर्य, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, आरडी मठपाल, सीओ अंजना नेगी, तल्लीताल व मल्लीताल थानों की पुलिस टीम और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी आभार जताया।

महोत्सव के सफल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले करीब 400 पुलिस कर्मियों को श्री राम सेवक सभा भवन में मां नंदा-सुनंदा की चुनरी एवं चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभा ने मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट, सेवा समिति भवन, गुरुद्वारा समिति, ताल चैनल, ईशा साह, मारुति साह सहित सभी दानदाताओं का भी हृदय से धन्यवाद किया। साथ ही नगरपालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, सभी सभासदों, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, जल संस्थान तथा नैनीताल के नागरिकों और श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मेला आयोजन में सहयोग करने वाले भंडारा समितियों, कैलेंडर प्रकाशन से जुड़े सहयोगियों, होटल एसोसिएशन नैनीताल, चरण पादुका समिति, प्रसाद वितरण समिति, मल्लीताल एवं तल्लीताल व्यापार मंडल, विभिन्न समितियों के सदस्यों, मंगोली के मेहरा परिवार, अन्य नागरिकों, उद्घोषकों, पंडित भगवती प्रसाद जोशी, यशपाल रावत तथा सांस्कृतिक समिति के मोहित सनवाल एवं उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया गया।

सभा के मेला प्रवक्ता ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड की कुलदेवी मां नंदा-सुनंदा की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान मिला। महोत्सव ने सामुदायिक सहभागिता और मानवीय परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *