नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर पालिका परिषद नैनीताल शाखा के आगामी चुनाव 14 जून को होने जा रहे हैं। इसके लिए सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर त्रिलोचन टांक, धर्मेश प्रसाद, धीरज कटियार और कमल सिलेलान ने नामांकन कराया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार, कमल कुमार, संजय कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की। सचिव पद पर सोनू सहदेव, धर्मेंद्र कुमार, धीरज कटियार ने पर्चा भरा। वहीं उप सचिव पद पर मुकेश कुमार और दीपक कुमार ने नामांकन कराया।
चुनाव कमेटी ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से 1 बजे तक नाम वापसी तथा 1 बजे से 3 बजे तक चुनाव चिन्ह वितरण किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव, चुनाव अधिकारी मनोज चौहान, मनोज कुमार, राहुल, दिनेश रत्नाकर आदि मौजूद रहे।