नंदा देवी महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना।


नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां नंदा उत्तराखंड की कुलदेवी होने के साथ ही रक्षक देवी भी हैं। उनका आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए भी पूरे विश्व में पहचान रखता है। प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान विधायक सरिता आर्य, प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर, गोपाल रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ के साथ भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कैलाश जोशी, विमल चौधरी, मुकुल जोशी, हीरा रावत, दीपा चौधरी आदि शामिल रहे।

महोत्सव के सीधे प्रसारण में दीपा बिष्ट, दिग्विजय सिंह, वेद साह, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, कीर्ति आर्य, सभासद शीतल कटियार, मनोज साह जगाती और सपना बिष्ट आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे, प्रो. ललित तिवारी और हेमंत बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *