
125वें आयोजन का खर्च उठाएगी सरकार।
नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के तहत मंगलवार को मां नंदा-सुनंदा की पंच आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। पंच आरती में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती और कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर शामिल हुए। अतिथियों ने मां नंदा-सुनंदा की आरती कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अतिथियों ने नैनीताल झील के संरक्षण और अंधकार को दूर करने के प्रतीक स्वरूप नैनी झील में दीपदान भी किया। श्रद्धालुओं ने भी दीपदान में सहभागिता की।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां नयना देवी मंदिर में घोषणा की कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले श्री नंदा देवी महोत्सव के 125वें वर्ष के आयोजन का व्यय उत्तराखंड सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।


