नंदा महोत्सव में डोला विसर्जन पर तीन कुंतल फूलों से होगी पुष्पवर्षा।

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी के डोला विसर्जन के अवसर पर 23 सितंबर को यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से भव्य पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
आयोजन में रामलाल एंड ब्रदर्स का विशेष सहयोग रहेगा। समाजसेवी एवं मां नयना देवी के भक्त पुनीत टंडन समेत नगर के नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी आयोजन में सहयोग किया है। फाउंडेशन के अनुसार पुष्प वर्षा के लिए आसपास के छोटे गांवों की महिला उत्पादकों और छोटे किसानों से फूल खरीदे गए हैं, ताकि उन्हें भी आर्थिक सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए जूस, मीठी लस्सी, नमकीन लस्सी और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संतोख बिष्ट, सागर सोनकर, नीरज बिष्ट, चेतन मेहरा, दीपा बिष्ट, जितेंद्र मार्तोलिया, लोकेश बिष्ट, अर्जुन बोहरा, मयंक साह, विनय, आरव, विपुल, अरविंद, पंकज गड़िया, रोहित, खुशी आदि जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *