नंदा देवी महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री राम सेवक सभा में हुई बैठक, 16 से 23 सितंबर तक होगा महोत्सव।

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल में रविवार को श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 के आयोजन को लेकर नैनीताल के नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने के साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।
सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ दीपदान कार्यक्रम के लिए सभी नागरिकों से अपने घरों से दीपक लाने का अनुरोध किया गया। उपस्थित लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की और संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद विवेक वर्मा, राकेश कुमार, भगवत रावत, रमेश प्रसाद, पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू, खुशाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर, पूरण पांडे, सावित्री सनवाल, हेमलता पांडे, डॉ. मनोज बिष्ट, जीत सिंह आनंद, राहुल, डॉ. भुवन आर्य, प्रदीप जेठी, अमरप्रीत सिंह और यशपाल रावत ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में अशोक साह, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, हरीश राणा, दिनेश भट्ट, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मृणाल नेगी, ललित साह, विक्रम रावत, हिमानी, वैभव, भुवन बिष्ट, रंजीत, संजय गुप्ता, मनीष साह, भगवान कुंवर, पंकज साह, मिथिलेश पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *