नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को माउंटेन मानसून मैराथन के 15वें संस्करण का आयोजन किया गया। ‘रन टू लिव’ संस्था के तत्वावधान में आयोजित मैराथन में देशभर से पहुंचे 1500 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। इसमें केन्या के धावक ने भी हिस्सा लिया। सुबह से ही डीएसए मैदान में धावकों और खेल प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी थी।
सुबह सात बजे 21 किलोमीटर की मुख्य दौड़ के साथ मैराथन का शुभारंभ हुआ। इस दौड़ में 210 धावकों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद 7:05 बजे चार किलोमीटर बच्चों की दौड़ में 250, 7:15 बजे पांच किलोमीटर दौड़ में 200 और 7:25 बजे 10 किलोमीटर दौड़ में 240 धावकों ने प्रतिभाग किया। वहीं ‘रन फॉर फन’ श्रेणी में करीब 500 लोग शामिल हुए।
मैराथन के बाद डीएसए मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद विभिन्न वर्गों के विजेता धावकों को मेडल, ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष विजेताओं की पुरस्कार राशि चार लाख से बढ़ाकर 5.50 लाख रुपये की गई है।
मैराथन के दौरान क्लीन नैनीताल की टीम ने भी सफाई अभियान चलाया। टीम ने डीएसए मैदान समेत आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायाधीश मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ओलंपियन लतिका भंडारी, उत्तराखंड विधि प्राधिकरण के सदस्य प्रदीप मणि त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
21 किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग: प्रभु महतो प्रथम, जॉन किसीलु द्वितीय, मुकेश सिंह बोरा तृतीय, कुलदीप नेगी चतुर्थ और मनप्रीत सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
महिला वर्ग: ज्योति प्रथम, भावना नेगी द्वितीय, एकता रावत तृतीय और उषा चतुर्थ रहीं।
40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग: हरप्रीत सिंह प्रथम, कलाम सिंह बिष्ट द्वितीय और बिनय साह तृतीय।
महिला वर्ग: लीला साह प्रथम, भूमिका रावत द्वितीय और कल्पना तृतीय।
50 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग: नंदन सिंह प्रथम, तारा बहादुर थापा द्वितीय और सुनील कुमार तृतीय।
महिला वर्ग: वंदना सिंह प्रथम, इंदिरा दीवान गहलोत द्वितीय और स्मिती नेगी तृतीय रहीं।
10 किलोमीटर
ओपन पुरुष वर्ग: राम सिंह प्रथम, देवेंद्र बिष्ट द्वितीय, बीबेन राय तृतीय, भगवत साह चतुर्थ और गगनदीप सिंह पांचवें रहे।
महिला वर्ग: सोनी बोरा प्रथम, मीना कोरंगा द्वितीय, कंचन लोधियाल तृतीय, दीपशिखा रावत चतुर्थ और बीना बसेरा पांचवें स्थान पर रहीं।
45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग: चंदन सिंह सिरारी प्रथम, राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वितीय, शांग एंथनी तृतीय, प्रकाश भट्ट चतुर्थ और सुमित साह पांचवें रहे।
महिला वर्ग: जयंती थपलियाल प्रथम, गीता देवी द्वितीय, अर्चना गुसाईं तृतीय, रेनू लिंगवाल चतुर्थ और नंदा भाकुनी पांचवें स्थान पर रहीं।
55 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग: चरन सिंह प्रथम, राहबीर सांगवान द्वितीय, घनानंद पांडे तृतीय, ललित जोशी चतुर्थ और मोहन सिंह पांचवें रहे।
महिला वर्ग: रागिनी अग्रवाल प्रथम, सुशीला थापा द्वितीय, कृष्णा चौहान तृतीय, नीमा बिष्ट चतुर्थ और गीता शुक्ला पांचवें स्थान पर रहीं।
पांच किलोमीटर
पुरुष वर्ग: कृष्ण सिंह बिष्ट प्रथम, तनुज उप्रेती द्वितीय, नीरज तृतीय, ललित जनौटी चतुर्थ और दीपक पांचवें रहे।
महिला वर्ग: ललिता त्रिपाठी प्रथम, दिया द्वितीय, आरती तृतीय, रजनी चतुर्थ और दिव्या मेहरा पांचवें स्थान पर रहीं।
चार किलोमीटर
पुरुष वर्ग: देवेंद्र सिंह बिष्ट प्रथम, आयुष द्वितीय, दिव्यांशु शाही तृतीय, मनीष चतुर्थ और दीपेश बिष्ट पांचवें रहे।
महिला वर्ग: मानसी बिष्ट प्रथम, वैष्णवी बिष्ट द्वितीय, आरोही तृतीय, जागृति बिष्ट चतुर्थ और नव्या जोशी पांचवें स्थान पर रहीं।